उच्च राशि में ग्रहों के फल - Uccha rashi me graho ka fal



उच्च राशि में ग्रहों के फल

(उच्च राशि में स्थित ग्रहों के सामान्य शुभ फल)

(1) सूर्य:

सूर्य मेष राशि में उच्च का होता है। इससे व्यक्ति भाग्यवान, धनी, नेतृत्व क्षमता वाला, विद्वान, सेनापति, यशस्वी तथा सुखी होता है। ( Graho ka fal )

(2) चंद्र:

चंद्र वृषभ राशि में उच्च का होता है। इससे व्यक्ति अधिकारयुक्त, विशाल हृदय वाला, यशस्वी, विलासी, सम्माननीय, सुखी तथा चंचल स्वभाव का होता है।

(3) मंगल:

मंगल मकर राशि में उच्च का होता है। इससे व्यक्ति राज्य से सम्मान प्राप्त करता है, कर्तव्यनिष्ठ तथा साहसी बनता है। Shani ka gochar 2026

(4) बुध:

बुध की उच्च राशि कन्या है। इससे व्यक्ति बुद्धिमान, लेखक, सुखी, राजसम्मान प्राप्त करने वाला, वंशवृद्धि करने वाला, शत्रुनाशक तथा प्रसिद्ध होता है।

(5) गुरु:

गुरु किसी भी राशि में उच्च का हो तो व्यक्ति शासक, विद्वान, मंत्री, राजप्रिय, सुशील, चतुर, सुखी तथा ऐश्वर्यशाली होता है।

(6) शुक्र:

शुक्र मीन राशि में उच्च का होता है। इससे व्यक्ति कामी, विलासी, भाग्यवान, संगीतप्रेमी तथा सुखी होता है।

(7) शनि:

शनि तुला राशि में उच्च का होता है। ऐसा व्यक्ति अभिमानी, कृषक, जमीनदार, राजसम्मान प्राप्त करने वाला तथा परोपकारी होता है।

(8) राहु:

राहु मिथुन राशि में उच्च का होता है। इससे व्यक्ति साहसी, शक्तिशाली, धनी तथा संपन्न होता है।

(9) केतु:

केतु की उच्च राशि धनु मानी जाती है। ऐसा व्यक्ति राजप्रिय, भाग्यशाली तथा विनम्र स्वभाव का होता है।

Astro Ravi 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ