सर्व-ग्रह दोष शांत करने का सबसे आसान उपाय- Grah dosh shanti upaay


 


सर्व-ग्रह दोष शांत करने का सबसे आसान  उपाय


 "करके तो देखिऐ" *"इश्वर के कार्य में सहयोगी बनें"- पसु-पक्षियों को आहार-पानी देकर कुंडली में दूषित ग्रहों के प्रभाव से सहज बचा जा सकता है।*

       *इस कार्य को करने से  हम प्रभु के कृपा पात्र ही नहीं बनते हैं वल्कि हम ईश्वर का प्रतिनिधी बनकर ईश्वर का कार्य ही करते हैं। सोचिऐ भूखे-प्यासे को भोजन-पानी देना तो भगवान का ही कार्य है ना।।*

    *और भगवान का कार्य करने वाले को सारी परेशानियों और प्रारब्ध के दोषों से इश्वर स्वयं रक्षा करता है। तथा पाप क्षीण हो जाते हैंं पुण्य प्राप्ती होता है। ... पापों के क्षरण होते ही दैहिक ,दैविक , और भोंतिक कष्ट क्षू-मंतर होने लगते हैं।।* ( Grah dosh upJindgi me Shani ka prabhav aay ) 


          -:लाभ:-

 1-आपके मन में अक्सर भय सा या बेचैनी-सी रहती है। 

2-आपके काम ठीक समय पर पूरे नहीं होते या पूरे होते-होते रुकते हैं।

 3-पारिवारिक क्लेश (विवाद) नियमित रूप से चलता रहता है। 

4-परिवार में सदैव किसी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है।

5-भरकस परिश्रम करने पर भी धनोपार्जन करना मुश्किल हो रहा है।

6-एक नई परेशानी हल होने से पहले दूसरी तैयार रहती है।

7- कर्ज या खर्च से परेशान है.. बचत नहीं हो पा रही।

      *तो ‍निश्चिन्त हो कर आपको पसु-पक्षियों को दाना-पानी डालना सुरू कर दें  चमत्कार होने लगेगा । आनंद की प्राप्ति होगी और आपके जीवन के सारे कष्ट दूर होने लगेंगे।*

      चींटिंयों, चिड़ियों, गिलहरियों, कबूतर, तोता, कौआ और अन्य पक्षियों के झुंड, मछलियाँ और गाय, कुत्तों आदि को नियमित दाना-पानी देने से आपको मानसिक शांति, आरोग्यता और तरक्की प्राप्त होगी।


       *ग्रह-बाधा के लिऐ*

             

सूर्य. :

गेहूं ,घी या पका हुआ भोजन खिलाने से सूर्य की पीड़ा दूर होती है, पित्र-दोष शांत होने लगते हैं।


चंद्र. :

चावल बाँटने या पानी पिलाने से चंद्र की पीड़ा और मानसिक परेशानियां दूर होकर शांति मिलती है।


मंगल-दोष. :

लाल गाय को गुड खिलाने से मंगल दोष कम होते हैं भाई , मित्र, और पार्टनर से सहयोग मिलता है।


बुध :

मूंग की दाल और हरी घास से बुध ग्रह से होने वाली परेशानियों से निजात पाई जा सकती है। बोद्धिक विकास और है व्यापार में बृद्धी।।

केसा जीवनसाथी मिलेगा ? जानिए ज्योतिष की नजर से ( लग्न अनुसार )

गुरू :

चने की दाल गाय को खिलाने से गुरु की कृपा प्राप्त होती है वैवाहिक, शिक्षा, संतान के सुख में लाभ।।


सुक्र.:.

पशु-पक्षियों को ज्वार खिलाने से शुक्र ग्रह की पीड़ा दूर होती है सौन्दर्य,लग्जरी सुविधा,प्रेम, और सैक्स सुख आदि प्राप्त होते हैं।


शनी. :

काली उर्द की दाल या उससे सरशों के तेल मिश्रित भोजन कुत्तों को खिलाने से शनी के दोष दूर होते हैं जीवन की रुकावटें दूर होती हैं।


राहू.:

कुंडली में यदि राहु- की परेशानी हो तो पक्षियों को बाजरा डालना चाहिए या कुत्तों का संरक्षण करना चाहिऐ। कौओं और कुत्तों को ग्रास देने से शनि, राहु प्रसन्न होते हैं।


केतू. :

 मछलियों को सात प्रकार के अनाज (आटे) की गोलियां खिलाने से केतु सकारात्मक हो जाता है। Grah dosh upay 


         *विषेश-लाभ*

1- गरीबों को नित्य भोजन बाँटने और मदद देने से... धन-धान्य बढ़ता है।

2- प्रत्येक अमावस्या-पूर्णिमा को... दरिद्र या विद्वान ब्राह्मण या भानजों को षठरस भोजन कराके दक्षिणा देने से ...पित्र-दोष, पित्र-श्राप, अनाधिकृत धनोपार्जन का दोष कम हो जाता है तथा समस्त सुख-संपदाओं की प्राप्ती होती है।


     *अति-विषेश*

जो भी मनुष्य नियमित भोजन से पहले *पंच-ग्रास* यानि गाय, कुत्ता-बिल्ली, कागा, चींटी, और  मछलियों का भोजन कता है तो इसी जीवन में "राज-सुख" ,  वैभव , आरोग्य , सम्मान , और स्वर्ग को प्राप्त करता है।


    *परन्तु ध्यान रखें ये कार्य एक-दो बार करने से उचित लाभ नहीं मिलता... श्रद्धा-विस्वास से नियमित करते रहने से ही सम्पूर्ण पाप क्षीण होकर पुण्य की वृद्धि होती है.... और धीरे-धीरे समस्त सुख प्राप्त होने लगते हैं..  धैर्यपूर्वक करते रहैं... फल तो ईश्वर देगा ही।।*


       




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ